{"_id":"580e4ffd4f1c1b994fbc1d8b","slug":"shops-disputed-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित दुकानों की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित दुकानों की तालाबंदी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विवादित दुकानों की तालाबंदी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने विवादित दुकानों पर ताला लगा दिया है। इसमें शामिल एक दुकान डिश की होने के कारण प्रसारण बंद हो गया, जिससे क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां निवासी संजय गुप्ता की शापिंग कांप्लेक्स में सात दुकानें हैं, जो किराए पर चल रही हैं। संजय का चार दुकानदारों से खाली कराने से संबंधित विवाद चल रहा है। शंाति भंग होने की आशंका पर कोतवाली पुलिस ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर एसडीएम ने पुलिस को विवादित दुकानों पर ताला डलवाने के निर्देश दे दिए। पुलिस ने सोमवार की शाम शापिंग कांप्लेक्स में ताला डाल दिया। शापिंग कांप्लेक्स में एक डिश की दुकान भी है। ताला पड़ जाने के कारण इस दुकान से प्रसारण बंद हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर तमाम डिश उपभोक्ताओं ने कांप्लेक्स के सामने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस को केवल विवादित दुकानों पर ही ताला डालना चाहिए। पुलिस ने तानाशाही का परिचय देते हुए पूरे कांप्लेक्स में ताला डाल दिया, जिसमें डिश की दुकान भी फंस गई है। इस मौके पर आशिक, समीर खां, मोहसिन, राजेंद्र, नदीम, कल्लू, शमीउल्ला, सुमित, अमित, तनवीर, मुनब्बर, सरताज, तौहीद और आमिर समेत तमाम लोग शामिल थे। आधा घंटे बाद इन लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस बावत एसडीएम बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट पर सीआरपीसी की धारा 145 के तहत चार दुकानों पर ताले डलवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को कोर्ट मेें बुलाकर बयान लिए जाएंगे और उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।