{"_id":"66edc6624b52b0b2d209b234","slug":"shooting-players-were-not-found-in-the-district-now-preparations-are-being-made-to-host-the-divisional-competition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122757-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में नहीं मिले शूटिंग के खिलाड़ी, अब मंडलीय मुकाबले की मेजबानी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में नहीं मिले शूटिंग के खिलाड़ी, अब मंडलीय मुकाबले की मेजबानी की तैयारी
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी की गई। इसके बाद आयोजक खिलाड़ियों का घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मुकाबले में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में प्रतियोगिता बिना कराए ही खेल उपकरण स्टोर में रख दिए गए। अब जिला मंडलीय मुकाबले की मेजबानी करेगा।
जिला स्तरीय मुकाबले में शुक्रवार को 14,17 व 19 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों को विभिन्न विद्यालय से बुलाया गया था, लेकिन शूटिंग के खिलाड़ी नहीं मिलने से प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी। इसके पीछे जिले में शूटिंग का प्रशिक्षक नहीं होना माना जा रहा है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की गांधी स्टेडियम में भी शूटिंग का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है।
कहा कि शूटिंग के उपकरण बहुत महंगे होते हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी इसमें रुचि नहीं लेते हैं। पूर्व में जिले से किसी टीम ने प्रतिभाग नहीं किया है। जिले में केवल पुलिस लाइन में रायफल शूटिंग क्लब का संचालन होता है।
विज्ञापन
बिना टीम होगा आयोजन
जिले में मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें चारों जिलों में से पीलीभीत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं होगा, जबकि मेजबानी की जिम्मेदारी जिले को दी गई है।