{"_id":"392f6ce9156a0782b7e276146427c393","slug":"shooting-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने में डीएम-एडीएम पास, एएसपी हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने में डीएम-एडीएम पास, एएसपी हुए फेल
पीलीभीत।
Updated Sun, 10 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रायफल क्लब की ओर से यहां शुरू हुई दो दिनी जिला स्तरीय शूटिंग
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन अधिकारी वर्ग में डीएम व एडीएम का तथा माननीयों
में विधायक हेमराज वर्मा का प्रदर्शन बेहतर रहा। महिलाओं में महिला वर्ग
में प्रतिमा चौहान व राजेश तैय्यबा ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से
दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पुरुष वर्ग में की प्वाइंट 22 प्रतियोगिता
में शैलेंद्र सिंह, शैफुल व अमित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीनों ने
बराबर-बराबर 64 अंक अर्जित किए। पत्रकार वर्ग में समीउद्दीन ‘नीलू’ का
निशाना अव्वल रहा।
प्रतियोगिता के पहले दिन हुई 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के अधिकारी वर्ग में जिलाधिकारी ओएन सिंह तथा 32 बोर रिवाल्वर प्रतियोगिता में अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह अव्वल रहे। अधिकारी वर्ग की 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने भी भाग लिया, लेकिन उनका एक भी निशाना लक्ष्य कार्ड पर नहीं लगा। माननीयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन विधायक हेमराज वर्मा का रहा। प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री हाजी रियाज़ अहमद उनसे पीछे रहे। प्रतियोगिता का परिणामों की विधिवत घोषणा रविवार को की जाएगी।
इससे पूर्व पुलिस लाइन की सूटिंग रेंज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद ने हवा में गुब्बारे व कबूतर उड़ा कर किया। उन्होंने कहा जिले में कई उभरते शूटर हैं, लेकिन वह प्रतियोगिता के अभाव में अपने हुनर को चमका नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने भीतर छुपी प्रतिभा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा।
पूरे समय जमे रहे राज्यमंत्री
जिले में कई साल बाद शूटिंग प्रतियोगिता होने का श्रेय कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं से लेकर अधिकारियों तक ने प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद को दिया। बताते चलें कि जिले में कतिपय कारणों से पिछले कई साल से शूटिंग प्रतियोगिता नहीं हो रही थी। जबकि इस जिले ने कई राज्यस्तरीय शूटर दिए हैं।
कुछ दिन पहले शूटिंग में रुचि रखने वाले लोगों ने खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री व जिलाधिकारी से मिल कर प्रतियोगिता कराने की मांग की थी। जिसके बाद राज्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू की। प्रतियोगिता के पहले दिन राज्यमंत्री भी पूरे समय न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेकर लोगों का उत्साह वर्धन भी किया। राज्यमंत्री के इस प्रयास की सभी ने मंच से खुले कंठ से उनकी सहारना की।
इस मौके पर रायफल क्लब के सदस्य राजेंद्र सिंह चौहान व नेशनल रायफल एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अब्दुल जाहिद अंसारी, शेरपुर प्रधान खुशनूद अली खां, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, विधायक हेमराज वर्मा, नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सपा नेता दीपेंद्र सिंह चौहान, राज्यस्तरीय शूटर अजय सिंह, दिपील चंदेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
---