फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shobhayatra

पूरनपर व बिलसंडा में निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 15 Feb 2015 11:07 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
shobhayatra
 पूरनपुर में ओमशांति आश्रम में शिवरात्रि का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उधर बिलसंडा में भी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

पूरनपुर। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में विधायक पीतमराम ने शिव ध्वजारोहण किया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बाजार रोड पर व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को फल बांटे। शोभायात्रा में बाइक सवारों के पीछे कई महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। इसके पीछे एक वाहन पर शिव दरबार की झांकी थी।
विज्ञापन

बिलसंडा। गांव चरखौला में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराने से पूर्व आज मूर्ति शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा सबसे पहले नगर स्थित श्रीनिवास कुंज आश्रम पहुंची। यहां पर आश्रम के महंत स्वामी कैलाशदास वेदांताचार्य जी ने विधिवत पूजा अर्चना की। बाद में गांव लिलहर पहुंची। यहां पर स्थित भगवान नीलकंठ बाबा के मंदिर में मूर्तियों का जलाभिषेक किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना कराने के बाद गांव मझिगवां स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर और उसके बाद गांव मरौरी स्थित मढ़ानाथ देवस्थल पहुंची। इन दोनों मंदिरों पर भी यज्ञाचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया। बाद में शोभायात्रा मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हो गई। इस मौके पर रामदास पाठक, ह्दयेश पाठक, शिवदास पाठक, अवधेश पाठक, राकेश शास्त्री, बाबूराम राठौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed