फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shivmay the city , swamped aroused was of Kanvdion

शिवमय हुआ शहर, कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

Mon, 01 Aug 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shivmay the city , swamped aroused was of Kanvdion
shivji
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिवभक्तों ने सुबह मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। कुछ मंदिरों में रुद्राभिषेक भी कराया गया।
विज्ञापन

यूं तो सावन में पूरा वातावरण ही शिवमय है, लेकिन सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व होने के चलते मंदिरों में शिवभक्तों का सुबह से लेकर देर शाम तक सैलाब उमड़ता है। सावन के दूसरे सोमवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, काला मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में सोमवार भोर होते ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की और बेलपत्र, दूध चढ़ाया। दिन भर शिवालय बम-बम भोले की जयकारों से गूंजते रहे। गौरीशंकर मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में कछला और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने अभिषेक किया। सबसे ज्यादा भीड़ गौरीशंकर मंदिर में रही। यहां बड़ी तादाद में पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। घरों में भी महिलाओं और बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। मंदिरों के बाहर लगी बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

पूरनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के शिवालायों में भी पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर आदि मंदिरों से सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुुरू हो गया था। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, दूध, तिल आदि चढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगी। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए। इधर, कछला घाट से गंगाजल लेकर आए कावंड़ियों ने गुलेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। एसडीओ आनंद बाबू ने मंदिर परिसर में कांवड़ियों को फल बांटे।

परेवावैश्य। सावन के दूसरे सोमवार पर प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी मंदिर में पहुंचकर अभिषेक कर भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed