फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv sena protests against door construction at temple

धार्मिक स्थल में दरवाजा निर्माण पर  बिफरे शिवसैनिक

Wed, 24 Jan 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 24 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Shiv sena protests against door construction at temple
demo pic
धार्मिक स्थल का नई दिशा में दरवाजा निकालने की बात पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। शिवसैनिकों ने इसका विरोध करते हुए शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा खुद को सही बता रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर सुनगढ़ी थाने से सटे एक देवी मंदिर में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें सड़क की तरफ दूसरा दरवाजा निकाला जा रहा है। बुधवार सुबह शिवसेना के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष शैली शर्मा कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल में निर्माण कराकर व्यवसाय करने की नियत से कार्य कराया जा रहा है, जोकि गलत है। कहा कि कुछ दिन पहले उनके विरोध करने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। इसके बाद गुपचुप तरीके से दुबारा शुरू करा दिया। उधर दूसरे पक्ष के लोग खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते रहे। इसकी थाना सुनगढ़ी पहुंचकर शिकायत की गई। बाद में दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed