{"_id":"64f4ccc161f91de538049ce6","slug":"shikshamitras-took-out-a-bike-rally-with-the-tricolor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3617-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षामित्रों ने तिरंगे के साथ निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षामित्रों ने तिरंगे के साथ निकाली बाइक रैली
Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रो ने निकाली रैली । संवाद
पीलीभीत। विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने शहर में तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली। शिक्षामित्रों ने मांगें पूरी न होने पर नौ अक्तूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।
शिक्षामित्रों की तिरंगा रैली की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। रैली कई मार्गों से होती हुई सांसद वरुण गांधी के कार्यालय पहुंची। शिक्षामित्रों ने रैली के माध्यम से अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद की। कहा, समायोजन रद्द होने से प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को काफी नुकसान हुआ है। कई साल से बेसिक स्कूलों में सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद अब तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। रैली में हरिओम पांडेय, सूर्यकांत मिश्रा, वीर सिंह गंगवार, रामसिंह राठौर, मदन लाल, जगदीश नाथ, राजीव विश्वास, हरीश कुमार, हरिप्रसाद आदि शामिल थे।