{"_id":"0de483ea7b77f7048a081a5b32b295f3","slug":"shikshamitra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे शिक्षामित्र
पूरनपुर।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक में शिक्षामित्रों की सत्यापन सूची बोर्ड को भेजने मेें लापरवाही पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक मेें तय हुआ कि दूसरे बैच के शिक्षामित्रों का चयन 20 फरवरी तक न होने पर आंदोलन होगा।
बीआरसी परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मित्र नेता दिलनवाज खान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 92 हजार शिक्षा मित्रों को फरवरी तक शिक्षक बनाने का वायदा किया था जो पूरा हो चुका है। अब वायदाखिलाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 20 बीस फरवरी तक दूसरे बैच के शिक्षा मित्रों का समायोजन नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद राठौर ने कहा कि समय सारणी के अनुसार शिक्षा मित्रों का समायोजन न होने पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भोजवाल, ब्लाक अध्यक्ष हरिओम पांडेय, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री विश्वनाथ कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे। बैठक मेें फईम, अंजन ढाली, अनिल मंडल, वीरपाल, गौरंग ढाली, महेश कुमार, वर्षा रानी, अमित पांडेय, मेवाराम, पूनम शर्मा, रश्मि सक्सेना, अफजल खां आदि थे।
एबीआरसी ओमप्रकाश ने बताया कि सत्यापन सूची को तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी।