फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   She topped the district of Benhr

बेनहर की राधिका ने टॉप किया जिला

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
She topped the district of Benhr
सीबीएई टॉपर - फोटो : pilibhit, beureu
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जिले का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 868 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 782 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। 86 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। दो परीक्षा केंद्रों में जिले के 11 कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में बेनहर पब्लिक स्कूल की राधिका अग्रवाल ने 95.4 फीसदी अंक पाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है, जबकि अकाल अकेडमी कजरी की छात्रा हरप्रीत कौर ने 94.8 प्रतिशत और बेनहर पब्लिक स्कूल के अमरेंद्र सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉपटेन सूची में इस बार भी लड़कों का दबदबा रहा। सूची में दस लड़कों और चार लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे परीक्षाफल आने के बाद स्कूल-कॉलेजों में जश्र मनाया जाने लगा। उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहुंचकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, वही शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed