{"_id":"572cdaa74f1c1bbc4d5cce92","slug":"she-threatened-to-go-home-to-marry-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए प्रेमी के घर जा धमकी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए प्रेमी के घर जा धमकी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 06 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से शादी करने के लिए एक युवती अपने घर से नगदी और जेवरात लेकर प्रेमी के घर जा धमकी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। कोतवाली में घंटों चली पंचायत में युवती प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी रही।
गांव गहलुइया की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर युवती के घर वालों ने उस पर पाबंदी लगा दी। इस दौरान युवक के घर वाले युवती के घर निकाह का प्रस्ताव लेकर भी पहुंचे, लेकिन उसके घर वालों ने निकाह से इनकार कर दिया। शुक्रवार को मौका पाकर युवती प्रेमी के घर जा धमकी। गांव में इसे लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन युवती के न मानने पर युवक पक्ष के लोगों ने उसके निकाह की तैयारी शुरू कर दी। उधर, युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस युवती को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी युवती प्रेमी के घर जाने की ही जिद पर अड़ी रही। युवती ने कहा कि वह घर से कोई पैसा, जेवर साथ नहीं ले गई थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में कोतवाली में घंटों पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पंचायत में युवती अपने प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी रही। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।