{"_id":"0850bcadb3b5f719cd4df8c9b1fcd283","slug":"shatriye-mahasabha-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की हार से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की हार से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे
पीलीभीत।
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ से सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कुछ गलतियां हुई हैं। इनसे सबक लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
क्षत्रिय समागम में पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि क्षत्रिय समाज की बुराइयों को दूर कर एकजुट करने और उसका गौरव वापस दिलाने को वह प्रयासरत हैं। इसके साथ ही गरीब और पिछड़े क्षत्रिय बंधुओं को साथ जोड़कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास भी किया जा रहा है। मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी महासभा ने की है। राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संघे शक्ति सर्वदा: के सिद्धांत पर चलकर ही कुछ हासिल किया जा सकता है। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली-पानी की घोषणा आसान है लेकिन इसके लिए धन की व्यवस्था कहां से होगी यह बड़ा सवाल है। चार बच्चों के प्रश्न पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह गलत है। बच्चों को अच्छे संस्कार और अच्छा पालन पोषण जरुरी है। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू भी मौजूद रहे।