फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda was bathing with friends in the student dipped stirring

दोस्तों संग शारदा में नहाने गया छात्र डूबा, हड़कंप

Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
  राहुल नगर घाट पर शारदा नदी में नहाने के लिए एक छात्र ने छलांग लगाई। पानी का बहाव तेज होने पर छात्र नदी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर परिवारीजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मद्द से छात्र को तलाशने में जुटी है, लेकिन अभी कोई पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र के मुढलिया गांधीनगर के निवासी श्याम नरायन मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे 16 वर्षीय हीरालाल उर्फ बबलू, 14 वर्षीय सोनू और बेटी पुष्पा है। हीरालाल ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।  मंगलवार को अमावस के मौके पर राहुल घाट पर लगे मेले में सभी गए हुए थे। हीरालाल अपने दो दोस्त प्रदीप और अरविंद के साथ शारदा नदी में नहाने चला गया। दोस्तों ने तैराकी न आने पर कई बार मना भी किया, लेकिन नहीं सुनी। नदी में छलांग लगाते ही बहाव तेज होने पर छात्र हीरालाल शारदा में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाकर मद्द मांगी। जिस पर परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक छात्र नदी में डूब चुका था। इसकी सूचना मिलने पर हजारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोर और नाव की मदद से पुलिस छात्र को तलाशने में लगी हुई है। उधर समय बढ़ते बढ़ते परिवारीजन चिंतित हैं।  एसओ जसपाल सिंह ने बताया कि गोताखोर लगाकर छात्र की तलाश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed