फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda Sagar Dam road in bad condition, people of 15 villages troubled

Pilibhit News: शारदा सागर डैम मार्ग की हालत जर्जर, 15 गांवों के लोग परेशान

Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sharda Sagar Dam road in bad condition, people of 15 villages troubled
शारदा सागर डैम मार्ग पर गहरे गड्ढे। संवाद
पीलीभीत। तराई क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए उत्तराखंड जाने-आने का मुख्य मार्ग शारदा सागर डैम से होकर जाता है, जो पिछले कई वर्षों से जर्जर है। पहले पेंटिंग के रूप में कराया गया निर्माण घटिया होने के कारण एक वर्ष में ही बेकार हो गया। अब वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस जर्जर स्थिति से तराई क्षेत्र की जनता काफी समय से परेशान है।
विज्ञापन


शारदा डैम की तलहटी में पुरैना, रमनगरा, बुझिया, नगरिया खुर्द, कंजिया सिंह, गभिया, महराजपुर, नौजल्हा समेत करीब 15 गांव बसे हैं। इन गांवों के लोग उत्तराखंड जाने के लिए डैम के मार्ग का ही इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से डैम का मार्ग जर्जर है। स्थानीय लोगों की मांग पर पूर्व में पेंटिंग के रूप में कार्य कराया गया। घटिया निर्माण होने के चलते सड़क उखड़ गई। अब काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


इस जर्जर स्थिति से तराई क्षेत्र की जनता काफी समय से परेशान है। लोग केंद्रीय मंत्री व सांसद जितिन प्रसाद और क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान से भी पत्राचार कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर पूर्व में डैम के निरीक्षण को पहुंचे सिंचाई विभाग पंचम मंडल बरेली के अधीक्षण अभियंता त्रयंबक त्रिपाठी ने दोनों सबडिवीजन के सहायक अभियंताओं को तत्काल मार्ग निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि बजट उपलब्ध कराकर मार्ग का पुनर्निर्माण किया जा सके। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि मार्ग की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed