{"_id":"64dd185abbbee56eca012d54","slug":"sharda-river-water-entered-two-and-a-half-thousand-houses-of-three-villages-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2772-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन गांवों के ढाई हजार घरों में घुसा शारदा नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन गांवों के ढाई हजार घरों में घुसा शारदा नदी का पानी
Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी लगातार उफना पर है। तीन गांवों के 2500 घरों में पानी घुस गया है। कई घरों में तीन-चार फिट पानी भरा होने से चूल्हे भी नहीं जल पा रहे हैं। मंगलवार शाम चार बजे जलस्तर घटने पर नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। बुधवार शाम चार बजे तक करीब 30 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। इधर, पानी भरा होने से घरों के गिरने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं।
बनबसा बैराज से 14 अगस्त को शारदा नदी में 2.19 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के ढ़ाई हजार से अधिक घरों में पानी घुस गया। मंगलवार शाम चार बजे से नदी का जलस्तर कम होने पर घरों में भरा पानी निकलना शुरू हुआ। जलस्तर कम होने पर नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है।
प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार शाम चार बजे तक गांव निवासी विनायक, रंजीत मांझी, विजन मांझी, धीरज मलिक, दुखीराम अधिकारी, कालू, विपुल अधिकारी, पवन बोस, तुलसी मंडल, खोखन आदि की 30 एकड़ जमीन में खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन
०००००००
भाकपा (माले) नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
शारदा नदी की बाढ़ और कटान की समस्या को लेकर बुधवार को भाकपा माले नेताओं ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कटान रोकने को समुचित व्यवस्था कराने, पीडि़तों को मुआवजा दिलाने, राहत सामग्री का शीघ्र वितरण शुरू कराने, गांवों में कीटनाशक का छिडक़ाव कराने, चिकित्सकों की टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दिलाने की मांग की गई। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इससे पहले हुई बैठक में कहा गया कि बजट सत्र में नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया था। अब 314 करोड़ रुपये से पुल बनने की जानकारी देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में देवाशीष राय, देवीदयाल, अफरोज आलम, आदर्श कुमार, धनीराम आदि थे।
फोटो- 53
बाढ़ खंड ने शुरू कराए बचाव कार्य
चंदिया हजारा में बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। दलदल के बीच कड़ी मशक्कत के बाद नदी किनारे तक जैसे तैसे सामान पहुंचाया गया। इसके बाद बुधवार से कटान रोकने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया।