फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sharda river overflow

शारदा में तेजी से कटान होने पर नहरोसा के लोगों में हड़कंप

Tue, 18 Aug 2020 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
sharda river overflow
पूरनपुर। गांव नहरोसा के समीप शारदा नदी तेजी से भूकटान कर रही है। इससे लोगों में हड़कंप मचा है। नदी के कटान से गांव की दूरी मात्र 40 मीटर दूर रह गई है। जिला पंचायत सदस्य ने सिंचाई जलशक्ति मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री को भी ऑनलाइन शिकायत भेजकर कटान से गांव को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

शारदा नदी हर साल किनारे के गांवों में तबाही मचाती है। इस बार भी राहुलनगर गांव के अलावा नहरोसा गांव भी नदी के मुहाने पर आ गया है। नहरोसा में नदी भूकटान करती हुई गांव से 40 मीटर दूरी पर पहुंच गई है। कटान रोकने के लिए चल रहे कामों में तेजी से न होने से लोगों में रोष है। नहरोसा के प्रधानपति समीउद्दीन शम्मू ने बताया कि नदी कटान करती हुई गांव के कब्रिस्तान के समीप तक पहुंच गई है। सोमवार को नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटान की गति धीमी रही है। जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने गांव नहरोसा के समीप तेजी से हो रहे कटान पर सिंचाई एवं बाढ़ मंत्री, मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत कर भूकटान से गांव को खतरा पैदा होने की जानकारी दी है। शिकायत में कहा गया कि बाढ़ खंड की ओर से बचाव के कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे है। गांव किनारे के लोग कटान के भय से घरों को खाली कर रहे है। शिकायत में तेजी से बचाव कार्य तेजी से न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि नहरोसा में भूकटान की जानकारी गांव के लोगों ने मोबाइल पर दी है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति देखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed