{"_id":"66d76dcedb7295a4b8093184","slug":"sharda-river-is-in-spate-due-to-rising-water-level-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121927-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफान पर
विज्ञापन
गांव खिरकिया बरगदिया के लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर एकत्र किए बांस।स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। बनबसा बैराज से सोमवार रात को 1.14 लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने से शारदा नदी उफान पर आ गई। नदी से निकले नालों से पानी बाहर आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटान की गति तो धीमी हुई, लेकिन गांव खरकिया बरगदिया में तेज धार से फौजदार और रामवृक्ष की एक-एक एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई।
सोमवार रात को बनबसा बैराज से पास किया गया पानी मंगलवार सुबह इलाके में पहुंचना शुरू हो गया। मंगलवार सुबह सात बजे शारदा उफान पर आ गई। नदी को जाने वाले नालों में नदी का पानी भर गया। इससे आसपास के कुछ खेतों में जलभराव भी हुआ। जलस्तर कम होने से कटान मंगलवार को थम गया।
मंगलवार को गांव खिरकिया बरगदिया के लोगों ने कटान रोकने के लिए बांस, बल्ली काटकर एकत्र किए, इससे पहले ही दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
--