फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river eroded and moved towards the population of Dhruv Colony

Pilibhit News: शारदा नदी कटान कर ध्रुव कॉलोनी की आबादी की ओर बढ़ी

Thu, 15 Aug 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sharda river eroded and moved towards the population of Dhruv Colony
पूरनपुर। शारदा नदी का एक दिन धीमा हुआ भू कटान फिर तेजी पकड़ गया। बुधवार को चार किसानों की साढ़े आठ एकड़ जमीन में खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। तेजी से कटान करती हुई नदी ध्रुव कॉलोनी की आबादी की ओर तेजी से बढ़ रही है। इससे कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन



शारदा नदी पार के गांव नहरोसा, राणा प्रतापनगर, खिरकिया बरगदिया हैं। नगर के समीप शारदा नदी कई दिनों से तेजी से भू कटान कर रही है। गांव खिरकिया बरगदिया निवासी राम सिंह की एक एकड़, कुलदीप सिंह की साढे तीन एकड़, बीरू की सवा दो एकड़, लाखन की डेढ़ एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई ध्रुव कॉलोनी की ओर बढ़ रही है। नदी मंगलवार को कॉलोनी से करीब ढ़ाई सौ मीटर दूरी पर थी। अब नदी आबादी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर पहुुंच गई है। इससे कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed