फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda lands farming, action takes place on the writman

शारदा की जमीन पर खेती हुई तो लेखपाल पर कार्रवाई तय

Fri, 31 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 31 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
 हजारा थाना क्षेत्र में शारदा द्वारा छोड़ी गई नदी की जमीन पर खेती करना अब आसान नहीं होगा। यदि शरदा की जमीन पर खेती होती पाई गई तो संबंधित लेखपाल और कानूनगो जिम्मेदार होंगे। डीएम ने इसके आदेश जारी किए हैं। साथ ही पिछले दिनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जबरन काटी गई फसल के बदले रिकवरी के आदेश एसडीएम पूरनपुर को दिए गए हैं। हजारा क्षेत्र में शारदा नदी प्रति वर्ष सैकड़ों एक जमीन छोड़ती है। इस जमीन पर वन और राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध रूप से कब्जा कर बड़े पैमाने पर खेती होती है। पिछले दिनों क्षेत्र के कुछ लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पर 25 एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना एवं मसूर आदि की फसल जबरन काट ली थी। आरोप है कि कुछ फसल में आग लगा दी गई थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से शिकायत के बाद बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब डीएम ने इस मामले में एसडीएम पूरनपुर को काटी गई फसल के मूल्य का आंकलन कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से रिकवरी करने निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित लेखपाल और कानूनगो को भी पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं जिसमें शारदा की जमीन पर खेती मिलने पर लेखपाल और कानूनगो को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed