{"_id":"64e65168ebc2e22a54003618","slug":"sharda-continues-to-wreak-havoc-117-acres-of-sugarcane-crop-has-entered-the-river-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3147-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा का कहर जारी, 117 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा का कहर जारी, 117 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी
Thu, 24 Aug 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी बुधवार को भी उफान पर रही। तेजी से कटान भी जारी रहा। अब तक 39 किसानों की 117 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। नदी कटान करती हुई नाले की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदी की नाले से दूरी अब मात्र 50 कदम ही बची है। लोग नाले के नदी से मिलने पर क्षेत्र में तबाही की आशंका व्यक्त कर रहे है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने कटान का निरीक्षण किया। बारिश के चलते बुधवार को भी बचाव कार्य नहीं हो सके।
बनबसा बैराज से नदी में लगातार भारी मात्रा में पानी पास होने से नदी पिछले तीन दिनों से उफान पर है। इसके साथ ही तेजी से कटान कर रही है। नदी कटान करती हुई नाले की ओर बढ़ रही है। नाला गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच से होता हुआ कॉलोनी नंबर छह के पास से निकलकर शारदा नदी में मिलता है। नाला से नदी मात्र 50 कदम की दूरी पर होने की सूचना प्रधान वासुदेव कुंडू ने एसडीएम को दी है।
बताया कि नाले के नदी में मिलने से क्षेत्र में तबाही होगी। बुधवार को एसडीएम राजेश शुक्ला के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
००००००
कटान से बचाव को छोटे जाल बनाने का निर्णय
पूरनपुर। प्रधान ने बताया कि तेजी से हो रहे कटान पर बाढ़ खंड विभाग के अफसरों ने प्लास्टिक की रस्सी के छोटे जाल बनवाकर उसमें मिट्टी के कट्टों को भरवाकर कटान वाले स्थानों पर बृहस्पतिवार से लगाने की जानकारी दी है।
००००००
इन किसानों की फसलें नदी में समाई
तपन हलधर, कोकिला मिस्त्री, निरापद मिस्त्री, चिन्मय मलिक, जया सरकार, मयना मिस्त्री, मुकुंद मंडल, अंगूर सरकार, सविता वाईन, विधान मंडल, कविता मंडल, खोखन सरकार, सावित्री मंडल, सविता मजूमदार, आनंद सरकार, मालती राय, आरती, गीता मल्लिम, जयदेव मजूमदार, गोविंद राय, अखिल ढाली, धीरन मंडल, महादेव बल, विश्वजीत मंडल, गटिंग मंडल, कालीपद मंडल, सोषन ढाली, गणेश सरकार, कृष्ण पद, अरुनदास, दिपना माझी, पवन बोस, मदन, तुलसी, कातिक गनेश, शरबाल मिस्त्री आदि। प्रधान बासुदेव ने बताया कि सभी किसानों की तीन-तीन एकड़ की जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समाई है।