फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharada Dam 're messing with , the official silence

शारदा डैम के साथ हो रहा खिलवाड़, अफसर मौन

Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को रोक पाने में सिंचाई महकमे के अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि पहले तो झोपड़ियां डाली गई और अब पक्के निर्माण तेजी से किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पहले अस्थाई रूप से था बसाया
शारदा सागर डैम मिट्टी से बना 22 किमी लंबा डैम है। यहां पहले डैम के बाहरी हिस्से के सीपेज व वर्जित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर पाबंदी थी। पिछले सालों में बाढ़ से बेघर हुए लोगों को डैम के कुछ भाग पर अस्थाई रूप से बसाया था, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की आड़ में जीरो किमी से लेकर 17 किमी तक वर्जित क्षेत्र में लोग अतिक्रमण करते गए।
विज्ञापन

अब खेती के साथ पक्के निर्माण की आई बाढ़
मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो यहां बड़े पैमाने पर पक्का निर्माण शुरू किए गए हैं। अस्थाई झोपड़ियों की आड़ में लोग पक्का निर्माण तेजी से करा रहे हैं। यह सब डैम के दो सौ मीटर वर्जित क्षेत्र की परिधि में हो रहा है। वहीं सीपेज वाली भूमि पर केले समेत अन्य फसलें पैदा की जा रही है। विभाग के अभियंताओं के मुताबिक यह सब अतिक्रमण डैम के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जित क्षेत्र से हटाने को किए थे आवासीय पट्टे
शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों को हटाने के चलते तत्कालीन डीएम कौशलराज शर्मा के निर्देश पर चार सौ से अधिक आवासीय पट्टे किए गए थे। ताकि बाढ़ पीड़ित वर्जित क्षेत्र से हट जाए। इधर, बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि जहां पट्टे किए गए हैं, वह भी नदी के निकट का निचला इलाका है।  
सूची बनाई, नहीं की कार्रवाई
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर जिलेदार सहित सींचपालों ने अतिक्रमणकारियों की सूची भी बनाई थीं। दो बार पांच-पांच सौ से अधिक अतिक्रमणकारियों की सूचियां बनाकर भेजी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।   

चार्ज लेने से पूर्व जिलेदार ने अतिक्रमणकारियों की सूची बनाकर दी थी। अधिकारियों के निर्देश पर खुद भी सूची बनाई। अब पक्के निर्माणों की सूची भी बनाकर अफसरों को भेजी जाएगी।
सुरेंद्रपाल सह, जिलेदार, शारदा सागर खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed