फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharada Dam made ​​the save of the intersection faster Spron

शारदा डैम बचाने को बने स्परों का कटान तेज

Fri, 29 Jul 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sharada Dam made the save of the intersection faster Spron
flood
शारदा सागर डैम के सामने शारदा नदी पर बने तीन मजबूत स्परों को नदी ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसकी देखरेख का जिम्मा शारदा सागर खंड के अधिकारियों ने खटीमा सब डिवीजन के हवाले कर रखा है, जबकि यह कटान वाला क्षेत्र शारदा सागर की प्रथम सब डिवीजन के सामने पड़ता है। इसी के चलते खटीमा सब डिवीजन के अभियंता यहां रुख नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शारदा ने यहां नलडेंगा में शारदा डैम के सामने पहले एक व दो नंबर स्पर को अपना निशाना बनाया था। तब क्षेत्र के लोगों ने बाढ़ खंड के अभियंताओं को इसकी जानकारी दी थी। उस दौरान ही उनको यह जानकारी हुई थी कि यह शारदा सागर खंड के अधीन है। अभी बाढ़ खंड को यह इलाका हैंडओवर नहीं किया गया है। यह मामला अखबारों में प्रमुखता से छापा भी गया था। यहां करीब एक पखवाड़ा पूर्व वर्षा अधिक होने से शारदा डैम की मुख्य बाडी पर जलभराव से रिसाव भी होने लगा था। इसके चलते डैम को खाली करना पड़ा था। इधर, एक दिन पूर्व अधीक्षण अभियंता जीवनराम ने यहां पहुंचकर कट रहे स्परों को देखकर कार्य शुरू कराने की बात कही थी। अधीक्षण अभियंता के काफिले के वापस लौटने के कुछ समय बाद ही स्पर संख्या तीन का भी कटान शुरू हो गया। यदि यह तीनों स्पर नदी की भेंट चढ़ जाते हैं और तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं होता है तो नदी मार्जनल बांध को काटकर डैम के निचले क्षेत्र की ओर बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


वर्जन: 
सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड ने वर्ष 2009 में बाढ़ खंड को जो इलाका हैंडओवर किया था, वहां बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए गए हैं। लेकिन, शारदा डैम के सामने के इलाके को बाढ़ खंड को नहीं दिया गया। यदि हैंडओवर होता तो अप्रैल माह में ही सर्वे कराकर जरूरी कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिन्हाज अहमद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed