{"_id":"e44a7b1c9eef5a260558ec3b66df1f7c","slug":"shahjahanpur-two-businessmen-11-thousand-fine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के दो व्यापारियों पर 11 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के दो व्यापारियों पर 11 हजार जुर्माना
बीसलपुर, पीलीभीत।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम ने मंडी एक्ट की अवहेलना करने के आरोप में शाहजहांपुर के दो व्यापारियों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर के फल व्यापारी राहुल मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर मंगलवार को 22 क्विंटल पपीता मेटाडोर में लादकर बरेली ले जा रहे थे। शाहजहांपुर के ही दूसरे फल व्यापारी दुर्गेश कुमार भी मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर आठ क्विंटल अनार मेटाडोर में लादकर पीलीभीत ले जा रहे थे। मंडी के सचल दल ने दोनों व्यापारियों को पकड़कर एसडीएम बीपी सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने राहुल पर पांच हजार और दुर्गेश पर छह हजार रुपये जुर्माना डाला है।