{"_id":"66537e0aa3b9a53b0300e324","slug":"shahjahanpur-police-took-away-shubhams-mobile-and-bike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116956-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शुभम का मोबाइल व बाइक ले गई शाहजहांपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शुभम का मोबाइल व बाइक ले गई शाहजहांपुर पुलिस
विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो ।
पूरनपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर पुलिस नर्स के हत्यारोपी शुभम का मोबाइल और बाइक अपने साथ ले गई तो हिरासत में लिए उसके दोनों भाइयों को भी शनिवार को छोड़ दिया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार शाम को गांव के तालाब के समीप उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि पिता राजेंद्र शुक्ला ने दी।
शाहजहांपुर के पिज्जा हब रेस्टोरेंट में नर्स की बृहस्पतिवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। नर्स गांव पड़रिया निवासी शुभम शुक्ला के साथ बाइक से पिज्जा हब रेस्टोरेंट पहुंची थी। शुभम के पिज्जा हब से खाना लेने के बहाने निकलने और एक घंटे बाद तक वापस न पहुंचने पर पिज्जा हब के कर्मचारियों काे नर्स का शव ऊपरी मंजिल पर बने कमरे के बाथरूम में मिला था।
नर्स के पिता ने शुभम और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस शुभम की तलाश रही थी। उसकी लोकेशन शुक्रवार से गांव पड़रिया और उसके आसपास पुलिस को मिल रही थी। बाद में शुभम का शव शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
शनिवार को ही कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुभम के शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को शुभम के शव के पास से मोबाइल और कुछ दूरी पर बाइक खड़ी मिली थी। मोबाइल खराब होने से पुलिस को उससे कुछ भी हाथ नहीं लग सका।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद मोबाइल और बाइक शाहजहांपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। इसको शाहजहांपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।