{"_id":"63937e4fbc51673a3a1ebd3b","slug":"sexual-exploitation-continued-for-several-months-on-the-pretext-of-marriage-pilibhit-news-bly506370176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: शादी का झांसा देकर युवक कई माह तक करता रहा यौन शोषण, बाद में दिखाई असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: शादी का झांसा देकर युवक कई माह तक करता रहा यौन शोषण, बाद में दिखाई असलियत
Sat, 10 Dec 2022 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:11 AM IST
सार
दियोरिया कोतवाली के ग्रामीण ने पुलिस को बताया गांव में ही थाना बरखेड़ा के एक युवक की ननिहाल है। युवक अक्सर ननिहाल में आता-जाता रहता था। शादी का झांसा देकर उसने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। कई माह तक यौन शोषण किया, मामला जानकारी में आने पर पंचायत हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में शादी का झांसा देकर युवक कई माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा, बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली के ग्रामीण ने पुलिस को बताया गांव में ही थाना बरखेड़ा के एक युवक की ननिहाल है। युवक अक्सर ननिहाल में आता-जाता रहता था। शादी का झांसा देकर उसने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। कई माह तक यौन शोषण किया, मामला जानकारी में आने पर पंचायत हुई। इसमें दोनों की शादी करने का निर्णय लिया गया। दो दिन पूर्व युवती का पिता युवक के घर शादी की तिथि तय करने गया।
विज्ञापन
आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख नकद, सोने की चेन और कार की मांग रख दी। दहेज देने से मना करने पर लड़के पक्ष ने शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं लड़के पक्ष ने लड़की के घर आकर मारपीट की। युवती के पिता ने शुक्रवार को दियोरिया कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें युवक, उसके पिता, मामा और नाना को नामजद किया गया है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । कोतवाल रामसेवक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन