फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven tribal villages will see better days, basic facilities will be developed through Utkarsh Abhiyan

Pilibhit News: सात जनजातीय गांवों के बहुरेंगे दिन, उत्कर्ष अभियान से मूलभूत सुविधाओं का विकास

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seven tribal villages will see better days, basic facilities will be developed through Utkarsh Abhiyan
पीलीभीत। जिले के सात जनजाति बहुल गांवों के दिन जल्द बहुरेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से इन गांवों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में चयनित किया है। इन गांवों में बिजली, सड़क और पेयजल आपूर्ति के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।
विज्ञापन

जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार और समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि में सुधार है। जिले में जनजातीय बहुल कलीनगर तहसील के बंदरबोझ, नौजल्हा नकटहा, ढकिया ता. महराजपुर और पूरनपुर के पूरनपुर खास (रूरल), चंदिया हजारा, शांतिनगर और कबीरगंज शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं में सुधार
उत्कर्ष अभियान में चयनित गांवों में सड़क, जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था को सुधारा जाएगा। विद्यालयों की स्थिति में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार आधारित कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओंं में सुधार कराया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि इस अभियान से जनजातीय समुदायों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed