{"_id":"64f4cabc38c38e79360b65f1","slug":"seven-lakh-rupees-stolen-from-a-locked-house-in-green-city-colony-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3618-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रीन सिटी कॉलोनी के बंद घर से सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रीन सिटी कॉलोनी के बंद घर से सात लाख की चोरी
Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन सिटी में मकान में चोरी की घटना के बाद लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। शहर की ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार रक्षाबंधन पर परिवार के साथ अपनी बहन के घर गए थे। शनिवार शाम लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने नकदी जेवर समेत लगभग सात लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां रोड पर स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार शाहजहांपुर में 25 वीं बटालियन में तैनात हैं। वह 30 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए परिवार समेत नजीबाबाद अपनी बहन के घर गए हुए थे। शनिवार शाम को जब वह लौटे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे समेत अंदर के कमरों के ताले तोड़ दिए थे।
चोर 50 हज़ार रुपये और तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा बैटरा, सिलेंडर समेत घरेलू सामान भी चोरी कर लिया। कॉलोनी में हुई चोरी की जानकारी मिलने पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी ने बताया घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
घर के बाहर गेट पर खड़ी कर दी बाइक
बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की घटना की अंजाम दिया। कॉलोनी वासियों को किसी तरह का शक न हो। इसके लिए घर के अंदर खड़ी बाइक घर के बाहर निकाल कर खड़ी कर दी। जिससे लोगों के यह लगे कि परिजन घर के अंदर मौजूद हैं। सुशील जब लौटे तो बाइक घर के बाहर खड़ी मिली।