फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven crores spent, drinking water supply of Puranpur village stopped

Pilibhit News: सात करोड़ खर्च, पूरनपुर देहात की पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seven crores spent, drinking water supply of Puranpur village stopped
अकरम - फोटो : आग से जली कार।
पूरनपुर। सात करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करने के बाद भी पूरनपुर देहात की करीब एक लाख आबादी को आठ वर्षों से शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका है। पेयजल आपूर्ति के लिए दो स्थानों पर टैंक बनवाए गए और भूमिगत पाइप लाइन डाली गई। जगह-जगह पाइप लाइन फटने से कुछ ही समय में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद करीब सात साल से पेयजल आपूर्ति ठप है। दोनों टैंक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पूरनपुर देहात क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए वर्ष 2014 में देहात के मोहल्ला रजागंज और 2018 में देहात के लाइनपार भगवंतापुर मार्ग पर पानी के टैंक का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही कुछ मोहल्लों में पाइप लाइन डाली गई। पानी की आपूर्ति शुरू होने पर जगह-जगह लीकेज से जलभराव हो गया। मोहल्ला रजागंज देहात में करीब डेढ़ साल तक मात्र कुछ हिस्से में पानी की आपूर्ति की गई। इसके बाद टैंक में पानी भरने और पानी निकलने की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से आपूर्ति बंद कर दी गई। सात साल से अधिक समय से पूरनपुर देहात की पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन




फोटो:


पूरनपुर देहात में पेयजल आपूर्ति को दो टैंक सालों पहले बने थे। कई मोहल्लों में पाइपलाइन तक नहीं डाली गई। शुरू में कुछ महीने कुछ मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की गई। अब तो सालों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है।- ध्रुव पांडेय, हबीबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो:
लोगों को शुद्ध पानी मिले। इसके लिए पूरनपुर देहात में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उनकी गली में भी भूमिगत पाइप लाइन डाली गई। मगर पेयजल आपूर्ति न होने से डाली गई भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों को एक दिन भी शुद्ध पानी नहीं मिला।- अकरम, करीमगंज




पूरनपुर देहात में अधिकांश गरीब तबके के लोग रहते हैं। घरों में पर्याप्त गहराई वाले हैंडपंप भी नहीं लगे है। टंकी से पानी की आपूर्ति सालों से नहीं हुई है। अधिकांश लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।- रेहान बरकाती, रजागंज


वाटर टैंक बनने और भूमिगत पाइप लाइन पड़ने के बाद कुछ दिन तो मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति की गई। इसके बाद जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज से आपूर्ति ही बंद कर दी गई। सालों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।- कमरूद्दीन, रजागंज




पत्नी के प्रधान बनने पर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की कोशिश की। अब एक कंपनी का दस साल का ठेका हुआ है। कंपनी खराब पाइप लाइनें सही कराने के साथ नई पाइपलाइन डालेगी। कंपनी के लोगों ने काम भी शुरू कर दिया है।- मास्टर फैय्याज,



जल निगम के अफसरों से बात हुई है। पेयजल आपूर्ति में आ रही खराबी को दूर करने के लिए डीपीआर बनाया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।- अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

अकरम

अकरम- फोटो : आग से जली कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed