{"_id":"67486d9fdf80f5cb842ba88d3f0cf20c","slug":"seven-candidates-have-filed-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में भविष्य निधि ट्रस्ट के त्रैवार्षिक चुनाव की कार्यवाही शुरू हो गई है। बुधवार को हुई नामांकन कार्यवाही में सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चीनी मिल के सिविल इंजीनियर वीके तिवारी ने बतौर निर्वाचन अधिकारी बताया कि बुधवार को हुई नामांकन कार्यवाही में न्यासी के तीन पदों के विपरीत मंसूर अहमद, राकेश शुक्ला, कुंज बिहारी, ममता शर्मा, अयोध्या प्रसाद, शारदा चंद्र और दीनानाथ ने नामांकन कराए। नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई है,
जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी बांट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चीनी मिल परिसर में चुनाव होगा। उसके तत्काल बाद मतगणना होगी, चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। चुनाव में कुल 261 मतदाता भाग लेंगे।