फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sentaclaj distributed gifts to children

सेंटाक्लाज ने बच्चों को बांटे उपहार

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sentaclaj distributed gifts to children
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
स्कूल कॉलेजों में मनाया गया क्रिसमस
विज्ञापन

जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को क्रिसमस की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। 
मॉम्स प्राइड स्कूल में केक काटकर क्रिसमस डे मनाया गया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटें। सेंटा क्लाज व मदर मैरी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसके प्ले ग्रुप से वैश्नवी, जीविका, रुद्र, नर्सरी से सुभाष, भूमिका, वर्तिका, केजी से सोहम, महिमा, कक्षा एक से दिव्यांश, अध्ययन, नितांत, दो से सुल्तान, हर्ष, तीन से आदित्य, आयुष, अन्नू, लीना, चार से हषर्त, कार्तिक, माही, अव्वल रहे। सेंटाक्लाज पर आधारित झांकियां भी सजाई गई। इस मौके पर प्रबंधक निशांत गोस्वामी, प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी, इरफान अंसारी, हरीओमवती, श्रृंखला, अनामिका, अंकिता मौजूद रहे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल शाही में भी कार्यक्रम हुए। सेंटा क्लाज कैप बनाओ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें एनसी के दुर्वेश प्रथम, सोहिब ने द्वितीय, साजिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में कक्षा एक से पंकज, कुमकुम, पीएनसी से ज्योति व जुनैद, एनसी से अभय व सुनैना ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी बच्चों को प्रबंधक अनिल सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अवर्तिका, सुनीता, राजेश्वरी, गुरविंदर, प्रेम गंगवार आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल प्राइड में क्रिसमस डे मनाया गया। कक्षा पांच से आठ तक के हुए फैशन शो में छाया, सोनम, गौरव, सोनल, टीना, अलिजा, अश्विनी, वर्षा, जैनब, दीपिका, मीनाक्षी, आकाश, हिमांशु, सौरभ, प्रियांशु, नबीला, निकिता, सायरा, सोनिया, तानिया, जतिन, शाहिद, सौरभ ने भाग लिया। बच्चों ने यूपी, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश,  राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात आदि प्रांतों की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोहा। विद्यालय के डायरेक्टर आरके धवन, प्रधनाचार्य चारू धवन ने प्रभु ईसामसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। स्प्रिंगडेल कालेज में भी क्रिसमस मनाया गया। अनुष्का, दिव्यांशी, नेहा, प्रिया, वैष्णवी, रिफा ने फरिश्तों ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्री नर्सरी व नर्सरी की बुशरा, अराध्या, यश, आदित्य, मंयक, अभिनव, समरवीर, वकार, वैभव आदि ने विश यू व जिंगल बैल गीत पर डांस पेश किया। इस मौके पर निदेशक सरोज जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, हुमाऊरज, सिमरनजीत कौर आदि मौजूद रहे। ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल के बच्चे मैथेडिस्ट चर्च पहुंचे। यहां बच्चों ने कैंडिल जलाकर प्रभु ईसामसीह का गुणगान किया और पास्टर जे हरमन के साथ कैरल्स गाई। इसके बाद बच्चों को गौरीशंकर मंदिर पहुुुुंचकर आराधना की। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने प्रभु ईसामसीह के बारे में बताया। इस मौके पर खुशबू श्रीवास्तव, अंकिता, रंगोली, सोनिया शर्मा मौजूद रहीं। लिटिल एंजिल्स स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल के संग विद्यार्थियों ने जिंगलबैल गाया। इस दौरान इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता हुई। वलीटा हाउस से खुशी, हिबा, मान्या, कशिश, रिचा, श्रेया, परिधि, अग्रिमा आदि, पिनम्बरा से फैमी, श्रुति, गुरमेहर, अर्ची आदि, मरीना हाउस से दिशा, अभिमन्यू, अनुष्का, संचित, तनीशा, शुभी, नगरीटा हाउस से इशिता, यश, स्नेहा, आशीष, यजदान, तेजल, ऐश्वर्या आदि ने वेस्टर्न थीम पर डांस पेश किया। इसमें पिनम्बरा हाउस ने पहला, वलीटा व मरीना हाउस ने दूसरा, नगरीटा हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय (माडल स्कूल) व उच्च प्राथमिक स्कूल कैच में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता हुई। रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक सुखराम ने पर्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भारती संतवानी, रजनीबाला, गिरजेंद्र कुमार, बबिता मित्तल, रागिनी सक्सेना, ऊषा सक्सेना आदि मौजूद रहे। बेनहर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रभु ईसामसीह के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई। सेंटा क्लाज बने गर्वित, अमन, दृश्य, अक्षत, आरुष, वेदांश ने बच्चों को उपहार बांटें। प्रबंधक परविंदर सिंह सैहमी, गुरुदित्त सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी ने केक काटकर क्रिसमस मनाया। ब्राइट लाइन एकेडमी में हुए क्रिसमस सेलीब्रेशन में बच्चों ने जमकर मौजमस्ती की। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रभु ईसामसीह के बारे में बताया। सेंटा क्लाज बने बच्चों ने उपहार बांटे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र मोहन गंगवार, विमला, स्वाति, शिखा, आरती, ज्योति, जयश्री आदि शिक्ष शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


बीसलपुर। शनिवार को कैम स्कालर्स स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।  सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहनकर एक बच्चों ने उपहार बांटे। इस मौके पर प्रबंधक मनीषा अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य सुनीता मित्तल ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में जानकारी दी। इधर आरबीएल पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को खानपान का सामान बांटा गया।  क्रिसमस ट्री को भी भव्य रुप देकर सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed