{"_id":"58c2dd854f1c1bd044dc420a","slug":"sensation-with-tiger-sighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाह गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाह गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना से सनसनी
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पग िचचििहहि््िननि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात टाह गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां फिशिंग कैट के पंजे मिले।
रम्पुरा में ब्रह्मस्वरूप पर हमले के बाद बाघ भले ही जंगल चला गया हो लेकिन उसकी दहशत कायम है। दो दिन पूर्व वल्देवपुर गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम हथिनियों के साथ मौके पर पहुंची थी लेकिन सूचना गलत मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात टाह गांव निवासी जगजीत सिंह के फार्म हाउस के निकट बाघ दिखने की सूचना वन विभाग को दी गई। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जगजीत सिंह ने उन्हें फार्म हाउस के खेत में बाघ के बैठने और पंजे के निशान दिखाए। किसान ने बताया कि बाघ पूरी रात उनके फार्म हाउस के पीछे गेहूं के खेत में बैठा रहा। वन विभाग की टीम ने जांच कर पगचिह्न ट्रेस किए। जांच में यह पंजे फिशिंग कैट के मिले। सामाजिक वानिकी के वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाघ की सूचना पर टीम भेजी गई थी। जांच में बाघ के कोई चिह्न नहीं मिले हैं।