{"_id":"578d0d024f1c1b9d32c4c130","slug":"self-assesment-of-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वकर निर्धाकरण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वकर निर्धाकरण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्वकर निर्धाकरण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने व स्वकर निर्धारण व्यवस्था धीमी गति से चलने पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं चेयरमैन ने श्रावण मास के चलते शहर में साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
नगर पालिका सभागार में सोमवार को चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सदस्य कंचन सक्सेना, देवी सिंह समेत अन्य सदस्यों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई स्थानों पर पाइप लाइनें लीक हैं। कुछ स्थानों पर पाइप लाइनों को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस पर चेयरमैन ने जेई जल निगम को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अनूप कुमार ने लकड़ी मंडी समेत अन्य मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों को गड्ढामुक्त कराने को कहा। बैठक में स्वकर निर्धारण व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। कुश कुमार समेत अन्य सदस्यों ने स्वकर निर्धारण व्यवस्था की मॉनीटरिंग को टीम गठित करने की बात कही। देवी सिंह ने वार्डों में प्रपत्र न पहुंचने पर नाराजगी जताई। जिस पर वार्डों में कैंप लगाकर प्रपत्र वितरण की बात कही गई। चेयरमैन ने श्रावण मास के मद्देनजर सफाई निरीक्षकों को सभी मंदिरों के आसपास सुबह पांच बजे से व दोपहर बाद विशेष साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। डेयरी संचालकों व सुअरपालकों को मंदिर जाने वाले रास्तों पर पशुओं को न ले जाने की हिदायत दी गई। साथ ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने पर प्रकाश प्रभारी का वेतन रोकने की चेतावनी दी। चेयरमैन ने ईओ को पंजाबियान स्थित डेयरीसंचालक रामआसरे को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, सदस्य पुष्पा उपाध्याय, कंचन सक्सेना, मंजू जायसवाल, नीतू अवस्थी, इकबाल हजरत, वेदप्रकाश, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।