{"_id":"6a3ed5b6e86e9659d90f212e","slug":"selection-trials-for-the-junior-swimming-team-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162760-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जूनियर तैराकी टीम के लिए चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जूनियर तैराकी टीम के लिए चयन ट्रायल आज
विज्ञापन
पीलीभीत। जूनियर तैराकी टीम की चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया आज यानी शनिवार को शहर के गांधी स्टेडियम स्थित तरणताल में किया जाएगा। उसके बाद चयनित प्रतिभागी 28 जून को बरेली में मंडलीय चयन प्रतियोगिता में शामिल होकर पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं मंडलीय क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर तैराकी टीम के चयन ट्रायल शनिवार 27 जून को शाम तीन बजे गांधी स्टेडियम स्थित तरणताल पर होगा।
जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा के निर्देशन में होने वाले ट्रायल में ग्रुप-एक (वर्ष 2008 व 2009 में जन्मे) व ग्रुप-दो (वर्ष 2010 व 2011 में जन्मे) बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। इच्छुक तैराकों को आयु संबंधी प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले गांधी स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल पहुंचकर खेल कार्यालय में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 28 जून सुबह 10 बजे बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित मंडलीय चयन प्रतियोगिता में जिला पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां चयनित तैराक तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में बरेली मंडल की टीम से हिस्सा लेंगे। संवाद