फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sehramu in Northern Territory Sand mining swing

सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रेत खनन जोरों पर

Sun, 30 Aug 2015 07:39 PM IST
Jograjpur
Jograjpur Updated Sun, 30 Aug 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा रेत खनन का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। धंधा में एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियां लगी हुई है। ट्रैक्टर-ट्रालियों से महाराजनगर के शारदा घाट से रेत खनन कर माफिया हरीपुर जंगल होते हुए सुल्तानपुर पुलिस चौकी के सामने से निकलते हैं। रेत माफियाओं की करीब एक दर्जन ट्रालियां दिन-रात दौड़ती रहती हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस, वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी न हो। धंधे से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रति ट्रैक्टर-ट्राली का महीना देना पड़ता है। उसने दावा किया कि इसमें प्रति ट्रैक्टर-ट्राली वाला सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को पांच हजार, सुल्तानपुर पुलिस चौकी को एक हजार रुपये और मैलानी पुलिस को पांच हजार रुपये महीना देता है। हालांकि सेहरामऊ उत्तरी एसओ सीपी शुक्ला ने क्षेत्र में रेत खनन से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि सूचना और शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed