{"_id":"65f9bd143869ef9bc30d09d1","slug":"security-will-be-the-responsibility-of-125-policemen-including-two-cos-nine-inspectors-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113630-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो सीओ, नौ निरीक्षक समेत 125 पुलिसकर्मी के जिम्मे रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो सीओ, नौ निरीक्षक समेत 125 पुलिसकर्मी के जिम्मे रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
नामांकन स्थल पर सख्त रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीओ, निरीक्षक, एसआई, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी को सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी एएसपी संभालेंगे।
पीलीभीत लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। नामांकन को लेकर सुरक्षा के चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए गए हैं। नामांकन स्थल पर दो सीओ और नौ निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 उप निरीक्षक, 24 मुख्य आरक्षी और 56 आरक्षी तैनात रहेंगे। नौ महिला आरक्षी और सात यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है तो एक बटालियन पीएसी भी रहेगी।