फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Security Spur of sharda dam damaged

शारदा डैम की सुरक्षा को बना स्पर क्षतिग्रस्त, अगला हिस्सा नदी में बहा

Thu, 10 Aug 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 10 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
Security Spur of sharda dam damaged
- फोटो : अमर उजाला
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शारदा डैम की सुरक्षा को बनाए गए स्पर नौ सी का अगला हिस्सा पानी में बह गया। जिससे शारदा डैम के अस्तित्व पर एक बार संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मालूम हो कि ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में बने इस स्पर के कटने से कुछ वर्ष पूर्व कई कालोनियों की आबादी का क्षेत्र व कृषि भूमि नदी में समा गई थी।  
विज्ञापन

प्रदेश के पौन दर्जन जनपदों को सिंचाई के लिए पानी मुहैय्या कराने वाले शारदा डैम को बनाते समय शारदा नदी से उत्पन्न खतरे को भांप कर नदी किनारे मार्जनल बांध व स्पर बनाए गए थे। उसी में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में एक स्पर नौ सी (वर्तमान में अब स्पर नंबर छह) बनाया गया था। यह स्पर देखरेख के अभाव में कुछ पूर्व बह गया था। उस दौरान स्पर कटने से क्षेत्र के रमनगरा, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गुन्हान, बिजौरी खुर्दकलां की आबादी का क्षेत्र व कृषि भूमि शारदा में समा गई थी। जिसके बाद पुन: पत्थर का ही स्पर बनाया गया था। जो आज भी है। स्पर की नोज (अगला हिस्सा) हर साल क्षतिग्रस्त होने के डर से बैग में रेत भर ठोकरें बनाई जाती है। इस बार बाढ़ खंड ने इस इलाके में कटान रोकने को करोड़ों रुपया खर्च किया। जिसमें स्पर संख्या छह की नोज को भी जियो बैग से मजबूत करने की बात कही गई थी, लेकिन बेतरतीब ढंग से लगे जियो बैग का यह नतीजा निकला कि एक दिन पूर्व शारदा का जलस्तर बढ़ा तो छह नंबर स्पर की नोज के सामने लगाए गए जियो बैग नदी की भेट चढ़ गए। गनीमत यह रही कि एक तो बाढ़ नहीं आई, दूसरे जो जल स्तर बढा वह दो घंटे में ही घट गया। अब अभियंता बचाव में बांस व झाड़ झंकाड़ डलवा रहे हैं। वहीं कुछ बैगों में रेत भरकर डलवाई जा रही हैं, लेकिन अभी बाढ़ आने से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में यदि इस स्पर की मजबूती को लेकर विभाग ज्यादा गंभीर नहीं हुआ तो शारदा डैम के अस्तित्व को भी खतरा हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed