फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Secretary suspended for negligence and irregularities in Devipura Gaushala Sthal

Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल में लापरवाही और अनियमितता में सचिव निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence and irregularities in Devipura Gaushala Sthal
पीलीभीत। देवीपुरा गोआश्रय स्थल में लापरवाही और अनियमितता के मामले में कराई गई जांच में सचिव दोषी पाए गए। यही नहीं आश्रय स्थल के बिल बाउचरों में भी गडबड़ी मिली। जांच रिपोर्ट पर डीएम के आदेश पर डीडीओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन ने देवीपुर गोआश्रय स्थल पर शिकायतों को लेकर मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान वहां पर दर्ज पशुओं की संख्या के सापेक्ष कम पशु मिले थे। मृत पशुओं के शवों को गड्ढों में ऐसे ही डाल दिया गया था। मामला जब तूल पकड़ा तो सीडीओ ने मौके पर बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को भेजकर जांच कराई थी।
विज्ञापन

यही नहीं एक साल के खर्च और आय को लेकर भी जांच कराई गई। दोनों ही जांच में सचिव अनिल कुमार दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। अब डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर डीडीओ ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया जांच में सचिव की लापरवाही और अनियमितता सामने आई है। पूर्व में नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed