फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Secretary forging signatures extracted 1.48 lakh

सचिव ने फर्जी हस्ताक्षर कर 1.48 लाख निकाले

Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव ने प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से तीन बार में 1.48 लाख रुपये निकाल लिए। महिला प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम से की है। विकास खंड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत पिपरिया मंडन की ग्राम प्रधान लौंगश्री ने डीएम से की शिकायत में कहा है कि पंचायत सचिव अनिल कुमार ने उनकी फर्जी मोहर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर 20 फरवरी को ग्राम पंचायत के खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसकी जानकारी पर उन्होंने एक दिन बाद शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। साथ ही बैंक को भी एक प्रतिलिपि दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब बृहस्पतिवार को सचिव ने फिर दो बार में क्रमश: एक लाख और 24 हजार रुपये निकाल लिए। प्रधान ने डीएम से खाता संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इस बाबत जानकारी करने पर पंचायत सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रधान बेवजह दबाव बना रही हैं, आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। जो भी लेनदेन हुआ है वह प्रधान के हस्ताक्षरों से ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed