{"_id":"5932b4694f1c1bcb63bdc0be","slug":"second-day-of-pilibhit-model-of-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर रहा पीलीभीत मॉडल आफ समाधान दिवस का दूसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर रहा पीलीभीत मॉडल आफ समाधान दिवस का दूसरा दिन
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
समस्ययाएं सुनाते लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना समाधान दिवस को कामयाब बनाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की पहल रंग लाती दिखाई दे रही है। पीलीभीत मॉडल आफ समाधान दिवस का दूसरा दिन भी काफी बेहतर रहा। फरियादियों की भीड़ थानों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। इसमें राजस्व टीम की मदद से 50 प्रतिशत शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बिलसंडा पुलिस एक भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं करा सकी। एसपी ने कई थानों में पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई की हकीकत को परखा।
शनिवार सुबह दस बजे से सभी थानों में जन सुनवाई शुरू कर दी गई। सुनगढ़ी में एसडीएम पूर्णिमा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, सीओ सिटी निशांक शर्मा तो कोतवाली में कोतवाल देशपाल सिंह ने फरियादियों को सुना। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने अमरिया में शिकायतें सुनी। एसपी देवरंजन वर्मा ने न्यूरिया, सुनगढ़ी, जहानाबाद आदि थानों में पहुंचकर समाधान दिवस पर की जा रही कार्रवाई की हकीकत जानी। इस दौरान जन शिकायत अधिकारियों के अभिलेख भी चेक किए गए। सुनगढ़ी में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर निस्तारण करा दिया गया। कोतवाली में चार में से दो, न्यूरिया में 10 में पांच , अमरिया में 11 में से छह, जहानाबाद में सर्वाधिक 37 शिकायतें आई। शिकायतों का मौके पर समाधान कराने में बिलसंडा पुलिस खाता भी नहीं खोल सकी। प्राप्त हुई 19 शिकायतों में एक का भी समाधान नहीं कराया जा सका।