फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Searching for a place to park

Pilibhit News: पार्किंग बनाने के लिए तलाशी जगह

Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Searching for a place to park
शहर में पार्किग के लिए जगह का निरीक्षण करते एसडीएम आशुतोष गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस् - फोटो : कैरम खेलते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
पीलीभीत। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद तेज हो गई है। चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने प्रभारी ईओ/एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता व सभासदों के साथ बृहस्पतिवार को पार्किंग बनाने के लिए शहर के चार स्थानों का निरीक्षण किया। इसकी डीएम को रिपोर्ट भी भेजी है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। पार्किंग स्थल न होने से चार पहिया वाहनों को सड़कों पर बेतरतीब खड़ा किया जाता है। रूट निर्धारण के बावजूद चालक ई-रिक्शा को बेतरतीब तरीके से चलाते हैं। इससे शहर में बाजार क्षेत्र के अलावा अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

इसमें सुनगढ़ी थाने के निकट, गैस चौराहा, गांधी स्टेडियम मार्ग पर समस्या अधिक रहती है। अब जाम की समस्या के समाधान प्रयास शुरू किए गए। नगर पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने बृहस्पतिवार को चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल व अन्य सभासद के साथ शहर के मीना बाजार, तांगा स्टैंड, नखाशा स्थित मदीनाशाह मैदान आदि का निरीक्षण कर पार्किंग के लिए जगह तलाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पार्किंग के लिए कई स्थानों का निरीक्षण कर पार्किंग के लिए जगह देखी गई है। जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed