फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM issued notices to 44 suspected sugarcane farmers

Pilibhit News: एसडीएम ने 44 संदिग्ध गन्ना किसानों को जारी किए नोटिस

Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
SDM issued notices to 44 suspected sugarcane farmers
बीसलपुर। एसडीएम और गन्ना समिति सचिव ने 44 संदिग्ध गन्ना किसानों को नोटिस जारी किए हैं। इन सभी को तहसीलदार न्यायालय में अपने गन्ना किसान होने के प्रमाण देने को कहा है। इसके बाद ही उन्हें तहसील में जमा गन्ना मूल्य का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि तीन साल पहले तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र के निर्देश पर 45 गन्ना किसानों का गन्ना माफिया होने के शक में 30 लाख रुपये का गन्ना भुगतान तहसील कार्यालय में जमा कराया गया था। इन किसानों को कई बार सुझाव दिया गया कि वे तहसीलदार न्यायालय में अपने गन्ना किसान होने का प्रमाण दें, लेकिन सिर्फ एक किसान ने ही साक्ष्य उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति सचिव से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम और समिति सचिव ने बाकी 44 संदिग्ध किसानों को संयुक्त नोटिस भेजे हैं। इसमें कहा गया है कि संबंधित लोग अपने गन्ना किसान होने के प्रमाण प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed