फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM gave notice to 200 shopkeepers to remove possession till 27

Pilibhit News: एसडीएम ने 200 दुकानदारों को 27 तक कब्जे हटाने का दिया नोटिस

Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM gave notice to 200 shopkeepers to remove possession till 27
बीसलपुर। एसडीएम संदीप यादव ने रविवार को नगर के करीब 200 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक चिह्नित जमीन से कब्जे हटा लेने की चेतावनी दी है। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई है। इन अवैध कब्जों की वजह से बीलपुर-पीलीभीत रोड के चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक रोड के चौड़ीकरण के नगर में बरेली और पीलीभीत रोड के लगभग 200 दुकानदारों की दुकानों के आगे अवैध कब्जे चिह्नित किए थे। दुकानदारों से कब्जे हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने कब्जा नहीं हटाया। रविवार को एसडीएम ने सभी 200 दुकानदारों को नोटिस भिजवाकर 27 जुलाई तक हर हालत में चिह्नित जगह खाली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed