{"_id":"6644aa59d594e3229006a390","slug":"sdm-asked-for-report-regarding-the-purchasing-center-running-on-paper-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116358-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसडीएम ने कागजों पर चल रहे क्रय केंद्र के संबंध में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसडीएम ने कागजों पर चल रहे क्रय केंद्र के संबंध में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम ने सेंट्रल वेयर हाउस में ढाई माह से कागजों पर चल रहे भारतीय खाद्य निगम के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र के संबंध में मंडी सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
सेट्रल वेयर हाउस में भारतीय खाद्य निगम का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र कागजों के हिसाब से पहली मार्च से विधिवत चल रहा है, जबकि मौके पर कुछ नहीं है। अमर उजाला ने 15 मई के अंक में पृष्ठ संख्या दो पर बीसलपुर में ढाई माह से कागजों पर गेहूं क्रय केंद्र, खरीद शून्य, कार्रवाई भी शून्य शीर्षक से विस्तृत समाचार प्रकाशित किया।
एसडीएम महीपाल सिंह ने मामला संज्ञान में आते ही मंडी सचिव नाजिम अली से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मांगी है। एसडीएम ने बताया कि मंडी सचिव की रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद