{"_id":"65f9bb100a8e14657b0388ad","slug":"sdm-arrived-to-know-the-allegations-against-selha-committee-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113664-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सेल्हा कमेटी पर लगे आरोपों को जानने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सेल्हा कमेटी पर लगे आरोपों को जानने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
दरगाह पर पहुंचकर प्रधान और अन्य लोगों के दर्ज कराए बयान
संंवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। सेल्हा बाबा की कमेटी पर लगे आरोपों की अफसरों ने सच्चाई परखनी शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने दरगाह क्षेत्र में पहुंचकर गांव के प्रधान समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज कराए।
बराही रेंज के जंगल से सटे इलाके में स्थित सैय्यद सेल्हा बाबा की दरगाह काफी प्रसिद्ध है। हर साल होली के बाद दरगाह पर उर्स होता है। पिछले उर्स में कमेटी के सदस्यों में रुपये के हिसाब-किताब को लेकर तालमेल बिगड़ गया था। गबन के आरोप भी लगाए गए। इसके बाद कमेटी में कुछ बदलाव भी किए गए। सदस्यों में बगावत बढ़ती चली गई। शिकायतों का दौर तेज हो गया।
मामले में डीएम के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच सौंपी। मंगलवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता स्थिति को समझने के लिए खुद दरगाह क्षेत्र में पहुंचे। गांव के प्रधान समेत अन्य लोगों से बातचीत कर बयान दर्ज किए। एसडीएम ने बताया कि जांच की जा रही है।