{"_id":"2fcc9a187c9fdbd38c2c62e04db38216","slug":"scouts-celebrated-guide-to-raising-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया स्काउट गाइड का स्थापना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया स्काउट गाइड का स्थापना दिवस
Pilibhit
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें कई विद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन में शनिवार को हुए स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ जिला कमिश्नर कलीम अतहर खां ने ध्वजारोहण कर किया। करुणाशंकर शुक्ला ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन विश्व का एकमात्र वर्दीधारी व विस्तृत संगठन है। यह खाली समय का सद् उपयोग करने वाली संस्था है। इस दौरान चिंतन दिवस पर विषय पर आधारित कार्ड बनाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बाल विकास जूनियर हाईस्कूल की शिवानी ने प्रथम व रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की पारुल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पारुल गुप्ता व प्रांशु पटेल, टैंट पिचिंग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत व गुरु हरगोविंद जूनियर हाईस्कूल ने क्रमश: पहला न दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें गीत, नाटक, नृत्य आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके स्काउट गाइड के जिला सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा, करुणाशंकर मिश्र, रमाकांत, इंद्रदेव सागर, अभिषेक, सोनू मौर्य, सचिन सक्सेना, नेहा, प्रभा, शालिनी पांडेय, सुमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन