{"_id":"6a8a02181088d0b37206b8dc","slug":"scouting-skills-were-taught-in-the-beginners-course-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-167151-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिगनर्स कोर्स में स्काउटिंग के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिगनर्स कोर्स में स्काउटिंग के गुर सिखाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बिगनर्स कोर्स का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुई। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट/जिला मुख्यायुक्त पीएल मौर्य रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना ने स्काउट-गाइड के इतिहास, स्काउटिंग की अवधारणा और संगठन की जानकारी दी। सीनियर स्काउटर ओम प्रकाश ने नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, स्काउट-गाइड चिह्न, सैल्यूट और बायां हाथ मिलाने की जानकारी दी। जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे ने यूनिट पंजीकरण एवं अध्यापक प्रशिक्षण के बारे में बताया। शशिबाला ने प्रगतिशील प्रशिक्षण की जानकारी दी।
मुख्यायुक्त पीएल मौर्य ने कहा कि स्काउट-गाइड सेवा भाव पर आधारित संगठन है, जो युवाओं को देशप्रेम और अनुशासन से जोड़ता है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव ने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। बीएसए रोशनी सिंह ने गतिविधियों का जमीनी स्तर तक प्रचार-प्रसार कर सेवा भाव के साथ संचालन करने पर जोर दिया। संवाद