{"_id":"5717c7964f1c1b61428b498c","slug":"science-fair-and-exhibition-students-show-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेेले और प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेेले और प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान और पढ़े भारत बढ़े भारत के तहत लगे विज्ञान मेले व प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया।
ब्लाक संसाधन केंद्र ललौरीखेड़ा में बुधवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित माडलों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में संतोष कुमार खरे, अजय कुमार गुप्ता व आकाश सक्सेना ने मॉडलों का अवलोकन कर परिणाम की घोषणा की। जिसमें मॉडल स्कूल बरहा की काजल ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़िया नौगवा की नीता ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवंतपुर बझेड़ा के चंद्रप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर के अफजाल व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ललौरीखेड़ा की वंदना कुमारी के मॉडल चुने गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता, नृत्य, नाटक, कव्वाली आदि का भी मंचन किया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर डॉ. टीएन राय, देवेंद्रपाल गंगवार, सौरभ किशोर सक्सेना, यशपाल गंगवार, नवीन, गंगाराम, निधि अग्रवाल, विजेता, पूनम, इंदूदेवी, सुनीता कुमारी, सूर्यप्रकाश, शाहीन, सुमन मिश्रा, अनुराग आदि मौजूद रहे।