फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schools must submit a certificate of accreditation

मदरसों को जमा करना होगा मान्यता प्रमाणपत्र

Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय की ओर मदरसों को मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। मदरसा संचालकों को 15 जनवरी तक प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। प्रदेश के कई जिलों में मदरसा समाप्त होने के बाद भी सरकारी सुविधाएं हासिल कर गोलमाल किए जाने के मामले सामने आने पर अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने सख्ती शुरू कर दी है। पीलीभीत सहित पूरे प्रदेश के जनपदों से मदरसों की संख्या व मान्यता प्रमाणपत्र की प्रति सहित रिपोर्ट मांगी गई है। शासन के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सभी मदरसा संचालकों को पत्र जारी किया है, जिसमें संबंधित मदरसों को अपनी मान्यता के प्रमाणपत्र की छाया प्रति और बच्चों की संख्या आदि के बारे में रिपोर्ट तलब की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसों से 15 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। निर्धारित तिथि तक ऐसा न करने पर संबंधित की सूचना निदेशालय नहीं पहुंच सकेगी, जिससे उनकी सरकारी सुविधाओं पर रोक के साथ मान्यता भी समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में बंद हो गए 12 मदरसे
जिले में 255 मदरसे चल रहे हैं। पिछले दिनों शासन के निर्देश पर संबंधित एसडीएम के माध्यम से तीनों तहसीलों में जांच कराई गई थी, जिसमें 12 मदरसे ऐसे पाए गए जिनकी मान्यता समाप्त होने के साथ ही बंद भी हो गए हैं। खास बात यह है कि इन मदरसों को किसी प्रकार भी सरकारी सहायता भी नहीं मिल रही थी। एसडीएम के माध्यम से हुई जांच के बाद विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed