फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School vehicles not repaired even after warning, notice issued to 29

Pilibhit News: चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे स्कूली वाहन, 29 को नोटिस

Mon, 29 Jan 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
School vehicles not repaired even after warning, notice issued to 29
पीलीभीत। छात्रों की सुरक्षा के लिए शासन स्तर से स्कूली वाहनों को लेकर मिलने वाले दिशा निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। जांच के दौरान खामियां मिलने पर एआरटीओ ने जिले के 29 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कुल 231 स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है। 29 वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे पाए गए हैं, जिनमें कुछ वाहनों का फिटनेस तक नहीं मिला है। साथ ही कुछ वाहनों में स्पीड गर्वनर, सीसीटीवी, खिड़कियों पर जाल, जीपीएस समेत विभिन्न मानक अधूरे मिले हैं। ऐसे सभी स्कूल प्रबंधनों को नोटिस जारी किया गया है। एक पखवाड़े में स्कूली वाहनों के मानकों को पूरा करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर वाहन को सीज कर संबंधित स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed