फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School closed three hours early due to fear of tiger

Pilibhit News: बाघ के डर से तीन घंटे पहले कर दी स्कूल में छुट्टी

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
School closed three hours early due to fear of tiger
पूरनपुर। डूडा कॉलोनी में जंगल किनारे के प्राइमरी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाघ की दहशत से प्रभावित हो रही है। बुधवार को बाघ की चहलकदमी के चलते तीन घंटे पहले ही छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र की डूडा काॅलोनी नंबर आठ का प्राइमरी स्कूल माला रेंज के जंगल से चंद कदम की दूरी पर है। पिछले ढाई महीने से क्षेत्र में बाघ चहलकदमी कर रहा है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरने लगे हैं। डर के चलते कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और स्कूल से घर ले जाने को पहुंचते हैं। दो दिन पहले बाघ स्कूल के समीप पहुंच गया था। हालांकि उस समय स्कूल में बच्चे नहीं पहुंचे थे। बुधवार को बाघ की दहशत के चलते तीन घंटे पहले ही छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल में अवकाश करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed