फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scholarship Transferred to students bank accounts in Pilibhit

Pilibhit: 11 हजार विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति, शासन ने जारी किए चार करोड़ रुपये

Tue, 04 Apr 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में पिछले वित्तीय साल की योजना के पात्र छात्रों के खातों में समाज कल्याण विभाग की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी गई है।

विज्ञापन
Scholarship Transferred to students bank accounts in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पीलीभीत जिले के 11216 सामान्य और अनुसूचित जाति के छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। शासन ने छात्रवृत्ति के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए थे। यह छात्रवृत्ति पूर्व दशम एवं दशमोत्तर की है।

विज्ञापन


शासन की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है। इसके लिए छात्रों द्वारा दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। पिछले वित्तीय साल की योजना के पात्र छात्रों के खातों में समाज कल्याण विभाग की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन


Budaun: बरेली-मथुरा हाईवे से हटेंगे नौ धर्मस्थल, आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर भी लगाए गए निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति जिले के 1215 सामान्य जाति के विद्यार्थियों के खातों में 33 लाख 21 हजार रुपये भेजी गई है। इसी वर्ग के दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति के रूप में 2699 विद्यार्थियों के खातों में 21 लाख 25 हजार रुपये भेजे गए हैं तो अनुसूचित जाति के 2695 छात्रों के खातों में 29 लाख 77 लाख हजार रुपये भेजे गए हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ 4607 छात्रों को मिला है। इसके लिए उनके खातों में 124.35 लाख रुपये भेजे गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि सामान्य व अनुसूचित जाति श्रेणी के 11216 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। अभी कुछ विद्यार्थी बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed